फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरनी पर्यटकों से गुलजार, सैलानियों की संख्या अधिक होने के बाद पार्किंग फुल

विज्ञापन
पार्किंग में खड़ी गाड़ियां। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
मोरनी। कोरोनाकाल के बाद इलाके की खूबसूरत वादियों में सैलानियों की संख्या बढ़ती जा रही है। पूरा सप्ताह ही हजारों की संख्या में सैलानी परिवार सहित मोरनी घूमने पहुंचे। रविवार को भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। सैलानियों की संख्या अधिक होने के बाद पार्किंग फुल हो गई। इस कारण दिनभर सड़कों पर वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं।
विज्ञापन

वाटर स्पोर्ट्स का आनंद लेने के लिए सैलानी लाईनों में लग बारी का इंतजार करते नजर आए। बता दें कि इलाके में ऐसा नजारा मोरनी में उस समय देखने को मिला था जब कोरोना काल में लगाए गए लॉकडाउन के बाद हिमाचल की वादियां सैलानियों के लिए बंद थीं।
पुलिस भी दिखी मुस्तैद
सैलानियों की भीड़ में कोई हुड़दंगी मजा न खराब करे इसके लिए स्थानीय पुलिस पूरी मुस्तैद दिखी। पुलिस के जवान चप्पे चप्पे पर सैलानियों की सुरक्षा के लिए खडे़ रहे। मोरनी चौकी प्रभारी मान सिंह ने बताया कि पुलिस ने सैलानियों को कोरोना नियमों का पालन करने और मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया। वहीं, कुछ लोगों के नियमों का उल्लंघन करने पर चालान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें