फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: हरियाणा के 15 जिलों में 355 नए पॉजिटिव मिले, कुल पीड़ितों की संख्या 3952 पहुंची

Sun, 07 Jun 2020 11:18 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा में शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी 300 से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए। 15 जिलों में 355 नए संक्रमित मरीज मिलने के बाद कुल पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 3952 तक पहुंच गया है। जिसमें से 1280 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन


71 मरीज पिछले 24 घंटे में ठीक हुए। जबकि 2648 मरीज अभी भी संक्रमित हैं। प्रदेश में इस संक्रमण से 24 लोगों की जान भी जा चुकी है। यमुनानगर में अचानक 10 मामले सामने आने के बाद हरियाणा का हर जिला अब इस संक्रमण से ग्रस्त हो गया है।


यह भी पढ़ें- ‘मोम की गुड़िया’ के हीरो रवि चोपड़ा जूझ रहे कैंसर से, आर्थिक हालात खराब, सोनू सूद से मांगी मदद
विज्ञापन


एहतियातन स्वास्थ्य महकमे ने 30227 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा हुआ है। जबकि संक्रमण का रिकवरी रेट घट कर 32.39 प्रतिशत हो गया है और पॉजिटिव रेट बढ़कर 2.89 प्रतिशत पहुंच गया है।

गुरुग्राम में 129, फरीदाबाद में 39, सोनीपत में 89, अंबाला में 4, पलवल में 19, पानीपत में 5, जींद में 3, करनाल व यमुनानगर में 10-10, सिरसा में 1, फतेहाबाद में 8, रोहतक में 23, हिसार में 4, कैथल में 9, कुरुक्षेत्र में 2 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं।

अब तक गुरुग्राम में 1692, फरीदाबाद में 620, सोनीपत में 350, झज्जर में 107, नूंह में 85, अंबाला में 80, पलवल में 119, पानीपत में 72, पंचकूला में 28, जींद में 38, करनाल में 91, यमुनानगर में 19, सिरसा में 51, फतेहाबाद में 38, भिवानी में 57, रोहतक में 137, नारनौल में 77, हिसार में 82, रेवाड़ी में 45, चरखी दादरी में 35, कैथल में 43 व कुरुक्षेत्र में 51 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। जबकि 14 इटालियन और 21 अमेरिका से आए लोग भी संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन


ठीक होने वालों में गुरुग्राम में 342, फरीदाबाद में 183, सोनीपत में 164, झज्जर में 96, नूंह में 66, अंबाला में 47, पलवल में 44, पानीपत में 46, पंचकूला में 26, जींद में 26, करनाल में 40, यमुनानगर में 9, सिरसा में 35, फतेहाबाद में 9, भिवानी में 6, रोहतक में 15, नारनौल में 33, हिसार में 22, रेवाड़ी में 4, चरखी दादरी में 1, कैथल में 7, कुरुक्षेत्र में 25 मरीज रिकवर हो चुके हैं। सभी 14 इटालियन संक्रमित भी ठीक हो चुके हैं । जबकि अमेरिका से आए 21 में से 2 मरीज भी स्वस्थ हो गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें