फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: छह कॉलेजों में दाखिले के आखिरी दिन 600 से अधिक विद्यार्थियों ने जमा करवाई फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले के छह सरकारी कॉलेजों में दाखिले को लेकर दूसरी काउंसलिंग के आखिरी दिन सोमवार को पूरे जिले में 600 से अधिक विद्यार्थियों ने फीस जमा कराई। इनमें बीए, बीबीए, बीसीए, बीएससी, बीकॉम के कोर्स में अधिक विद्यार्थियों की ओर से फीस जमा करवाई गई। अब तक करीब तीन हजार सीटों के दाखिले के लिए छह कॉलेजों में 1800 से ज्यादा विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फीस जमा करवा दी है।
विज्ञापन

इसमें सेक्टर-1 पीजी कॉलेज, सेक्टर-14 राजकीय महिला महाविद्यालय, श्रीमती अरुणा आसिफ अली महाविद्यालय कालका, राजकीय कॉलेज बरवाला, रायपुररानी और मोरनी के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ फीस जमा कराई। फीस जमा कराने के साथ ही कई बार साइट भी बंद हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फीस जमा कराई। पंचकूला उच्च शिक्षा विभाग की डायरेक्टर रीटा गुप्ता ने बताया कि दूसरी काउंसलिंग में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ फीस जमा करवाई। उन्होंने बताया कि खाली सीटों का डाटा आने के बाद जल्द ही तीसरी और ओपन काउंसलिंग के लिए जल्द ही पोर्टल खोला जाएगा। इसके बाद विद्यार्थी बची हुई सीटों पर एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें