फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता से सीधा संवाद लोकतंत्र की आत्मा है, जनता की आवाज को सदन तक पहुंचाएंगे : वरुण चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-28 के सामुदायिक केंद्र में अंबाला लोकसभा सांसद वरुण चौधरी ने एक जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें विशेष रूप से सेक्टर-23 से लेकर 28 के नागरिकों की समस्याएं सुनकर और उनके समाधान पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ हुई। जिसमें माननीय सांसद ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध और जूट/कपड़े के थैलों के उपयोग को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने खुद लोगों को पारंपरिक बैग बांटकर इस जागरूकता अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने अपने फंड से 5.5 लाख की राशि सेक्टर-28 के सामुदायिक केंद्र में एक स्थायी शेड निर्माण के लिए दी है। जिससे विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को शादी-ब्याह जैसे आयोजनों में टेंट पर होने वाले खर्च से राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित हुए। इस दौरान सांसद के सामने लोगों ने मांग रखी कि सेक्टर-26 में पोस्ट ऑफिस भवन बनवाया जाए और सेक्टर 26 की डिस्पेंसरी को 30 बेड में अपग्रेड किया जाए। सेक्टर-27 में नई डिस्पेंसरी की स्थापना की जाए और सेक्टर-28 को नेशनल हाईवे से अंडरपास के माध्यम से जोड़ा जाए। सेक्टर-25 के पास से डंपिंग ग्राउंड को हटाया जाए और घग्गर किनारे बसे सेक्टरों से एचएसवीपी द्वारा वसूले गए अधिक इन्हांसमेंट चार्ज को वापस करवाया जाए। लोगों की मांगों और समस्याओं को चौधरी ने गंभीरता से सुना और लोगों को आश्वस्त किया कि वे संबंधित विभागों के माध्यम से इन मुद्दों का समाधान सुनिश्चित करने हेतु उचित कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता से सीधा संवाद लोकतंत्र की आत्मा है, और वे जनता की आवाज को सदन तक मजबूती से पहुंचाएंगे। इस मौके पर सेक्टर 26 के प्रधान धर्म सिंह हीरा, सेक्टर 28 आरडब्ल्यूए के महासचिव धर्म सिंह व पाल सिंह, सेक्टर-27 के प्रधान राम कुमार, पार्षद अक्षय चौधरी, गौतम प्रसाद, जसपाल सिंह नंबरदार, सुरेंद्र सिंह सेक्टर 28 सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें