फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मोगा पुलिस ने लूट की वारदात करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

Mon, 13 Oct 2025 09:38 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। थाना सिटी-1 मोगा की पुलिस टीम ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को बाइक सहित गिरफ्तार किया है। थाना सिटी-1 के एसएचओ वरुण कुमार ने बताया कि पुलिस को एक खास मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाइक सवार जसविंदर सिंह और लाभप्रीत कौर लोगों से पर्स और मोबाइल छीनकर फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन

11 अक्तूबर को मोगा के कच्चे दोसांझ रोड से दोनों एक महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए थे, वे सोमवार को दिल्ली कॉलोनी, मोगा के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर आरोपी जसविंदर सिंह को बाइक सहित काबू कर लिया, लाभप्रीत काैर की तलाश जारी है। पुलिस ने लाभप्रीत कौर और जसविंदर सिंह के खिलाफ थाना सिटी मोगा में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा ताकि पूछताछ के दौरान अन्य वारदातों से जुड़ी जानकारियाें का खुलासा हो सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें