फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: करवा चौथ पर डीजे फ्लोर पर नाचते हुए दिल का दौरा पड़ने से महिला की मौत

Mon, 13 Oct 2025 09:19 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बरनाला। तपा में करवा चौथ पर अचानक दिल का दौरा पड़ने से महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान तपा निवासी 59 वर्षीय आशा रानी के रूप में हुई है। उन्होंने अपनी सहेलियों के साथ नाचते हुए अंतिम सांस ली।
बरनाला के तपा मंडी निवासी तरसेम लाल की पत्नी आशा रानी ने करवा चाैथ का व्रत रखा था। रात को वह अपने पति तरसेल लाल और पोती के साथ एक काॅलोनी में आयोजित कार्यक्रम में गई थीं। वह अपनी सहेलियों के साथ गानों पर नाच रही थी कि अचानक नाचते-नाचते दिल का दाैरा पड़ने से उनकी माैके पर ही माैत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह एक समाज सेवी परिवार से ताल्लुक रखती थीं और अपने घर-परिवार में खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही थीं। घटना का पता चलते ही उनके पति तरसेम लाल ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना से शहर में शोक की लहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें