प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ पीजीआई किया रेफर
सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में हादसा, पुलिस कारणों की जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग घर की चौथी मंजिल से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा वीरवार शाम को हुआ। गिरने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जीएमसीएच-32, चंडीगढ़ रेफर कर दिया, जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है।
चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई है और वह अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।