पंचकूला। गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश उत्सव और चारों साहिबजादों की शहादत पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और विभिन्न सिख संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रमों में अखंड पाठ साहिब, शबद-कीर्तन, कथा-वाचन और शहीदी दिवस का स्मरण होगा। 28 दिसंबर को सुबह 9 बजे भव्य नगर कीर्तन निकलेगा, जिसमें गुरु की फौज, गतका दल और संगत शामिल होगी। 30 दिसंबर को प्रकाश उत्सव विशेष रूप से मनाया जाएगा और शाम 6:15 पर आतिशबाजी होगी। संवाद