फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मंत्री विधायकों ने बाढ़ पीड़ितों को बांटा 17 करोड़ का मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मिशन चढ़दी कला के अंतर्गत बाढ़ और बारिश से प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए शुक्रवार को विभिन्न जिलों में कुल 17 करोड़ रुपये का मुआवजा बांटा गया।
विज्ञापन

इस अभियान के अंतर्गत कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने गांव जिंदवड़ी में आयोजित फसल मुआवजा वितरण कार्यक्रम के दौरान श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों को फसल मुआवजा वितरित किया।
अमृतसर के अजनाला में विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने 1330 किसानों को 5.86 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि वितरित की। कपूरथला जिले के सुल्तानपुर के बाढ़ प्रभावित गांवों भैणी कादर बख्श तथा पसन कदीम के लोगों को मुआवजा राशि के अनुमोदन पत्र सौंपे गए। तलवंडी साबो और मौड़ में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान 380 बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा राशि के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। चीफ विप प्रो. बलजिंदर कौर ने तलवंडी साबो में आयोजित कार्यक्रम में भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित 80 व्यक्तियों को मुआवजा राशि के स्वीकृति पत्र सौंपे।
विज्ञापन

बठिंडा जिले के मौड़ हलके में भारी बारिश या बाढ़ से प्रभावित 300 लोगों को विधायक सुखबीर सिंह माईसरखाना द्वारा मुआवजा राशि के स्वीकृति पत्र सौंपे गए।
मोगा जिले के धर्मकोट हलके के 17 गांवों में विधायक दविंदरजीत सिंह लाडी ढोस द्वारा लगभग 1350 लाभार्थियों को 5.83 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि के स्वीकृति पत्र सौंपे गए। फिरोजपुर शहर के विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने गांव कामल वाला (मुठियावाला) और बाला मेघा में पहुंचकर बाढ़ पीड़ित परिवारों को 1 करोड़ 5 लाख रुपये की मुआवजा राशि के स्वीकार्यता पत्र दिए। फाजिल्का के विधायक नरिंदरपाल सिंह सवना ने जिले के बाढ़ प्रभावित गांव वल्ले शाह हित्हाड़ (गुलाबा भैणी) में किसानों को 1 करोड़ 57 लाख रुपये की मुआवजा राशि वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें