फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मिनिस्टर फ्लाइंग स्क्वायड ने बिना रूट चलतीं पांच बसें पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
टिकटों का पैसा गबन करने के तीन मामले भी पकड़े
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया है कि ‘मिनिस्टर्स फ्लाइंग स्क्वायड’ ने गैर-निर्धारित रूटों पर चल रहीं पनबस की पांच बसें पकड़ी हैं। इसके अलावा टिकट गबन के तीन मामले भी सामने आए हैं।

परिवहन मंत्री ने रविवार को बताया कि सवारियों से उन्हें सूचनाएं मिली थीं कि स्टापेज पर सवारियां को चढ़ाए बिना ही बसें निकल जाती हैं और कई जगह तो बसों को मनमाने रूटों पर चलाया जा रहा है। इन सूचनाओं पर फ्लाइंग स्क्वायड ने पिछले दिनों कई स्थानों पर चेकिंग की, जिसमें मोरिंडा बाईपास पर चेकिंग के दौरान पट्टी डिपो की बस (नंबर पीबी-02-एलजी 4279), खन्ना फ्लाईओवर पर बटाला डिपो की बस (नंबर-पीबी-06-बीएक्स-0213), खन्ना बाईपास पर लुधियाना डिपो की बस (नंबर-पीबी-10-जीएक्स 5376), गोराया पुल पर अमृतसर-1 डिपो की बस (नंबर-पीबी-02-ईजी 5739) और बटाला डिपो की बस (नंबर पीबी-06-बीसी 0216) को निर्धारित रूटों के बजाय अन्य रूटों पर चलते पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भुल्लर ने बताया कि इसके अलावा तीन बसों में टिकट गबन के मामले सामने आए हैं। इनमें कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) में चेकिंग के दौरान होशियारपुर डिपो की बस (नंबर पीबी-07-बीक्यू 0824) में 90 रुपये का टिकट गबन, कोट पुतली में चेकिंग के दौरान चंडीगढ़ डिपो की बस (नंबर पीबी-65-बीबी 9360) में 30 रुपये और तिहाड़ा में चेकिंग के दौरान जगरांव डिपो की बस (नंबर पीबी-10-जीएक्स 6852) में 20 रुपये का टिकट गबन सामने आया। परिवहन मंत्री ने निदेशक राज्य ट्रांसपोर्ट को निर्देश दिए हैं कि वह रिपोर्ट किए गए चालकों और कंडक्टरों के विरुद्ध बनती विभागीय कार्रवाई करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें