फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: करोड़पति पटवारी गिरफ्तार, पांच साल में खर्च कर दिए एक करोड़

Sat, 22 Aug 2020 09:27 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

पंजाब के पठानकोट जिले के रायपुर में तैनात करोड़पति राज्य राजस्व पटवारी को पंजाब सतर्कता ब्यूरो को गिरफ्तार कर लिया। पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने आरोपी पटवारी के खिलाफ अमृतसर के वीबी पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। जांच में पटवारी के द्वारा आय से दोगुने की राशि लगभग एक करोड़ रुपये पांच साल में खर्च करने का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


पंजाब सतर्कता ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि जांच के दौरान यह पाया गया है कि पटवारी हरीश कुमार ने अपनी वास्तविक आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक अवैध तरीकों से पैसा जमा किया है। उनका खर्च उनकी कमाई से दो गुना है। प्रवक्ता ने बताया कि राजस्व पटवारी के खिलाफ अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2017 तक के दस्तावेजों की जांच की गई।

जांच में यह खुलासा हुआ कि पटवारी की आय 5202134 लाख रुपये थी, और पांच साल में पटवारी हरीश द्वारा 10994467 करोड़ खर्च कर दिए गए। जांच में यह खुलासा हुआ कि पटवारी ने भ्रष्ट तरीकों से धन अर्जित किया गया है। विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच जारी रखी हुई है। विजिलेंस सूत्रों की मानें तो इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें