फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेफरेंडम 2020 की अरदास करो, पांच हजार अमरीकी डॉलर पाओ, आतंकी पन्नू की पोस्ट के बाद सचखंड परिसर में कड़े किए सुरक्षा प्रबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे में खालिस्तानी गतिविधियों को पुनर्जीवित करने की साजिश रच रहे सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के सलाहकार आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अब सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि जो भी अरदासी सिंह 23 अगस्त को श्री अकाल तख्त साहिब में खालिस्तान की अरदास करेगा, उसे 5000 अमरीकी डॉलर का इनाम दिया जाएगा। पन्नू की इस घोषणा को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की उस चेतावनी से जोड़ कर देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पन्नू में हिम्मत है तो पंजाब में दाखिल होकर दिखाए। पन्नू ने दावा किया है कि 23 अगस्त को उसके समर्थक श्री अकाल तख्त साहिब में अरदास करने के लिए पहुंचेंगे। सरकार में हिम्मत है तो उन्हें रोक कर दिखाए। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

पन्नू की घोषणा के बाद सचखंड श्री हरमंदिर साहिब परिसर के भीतर व बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यहां सुरक्षा बलों के जवान व एसजीपीसी की टास्क फॉर्स तैनात की गई है। इससे पहले पन्नू ने चार जुलाई को श्री अकाल तख्त साहिब में अरदास कर रेफरेंडम-2020 के लिए मतदाता पंजीकरण अभियान शुरू करने का एलान किया था, लेकिन सरकारी सख्ती से यह साजिश नाकाम हो गई थी। अमर उजाला को भेजी विज्ञप्ति में पन्नू ने कहा है कि कैप्टन उनकी खालिस्तान की मांग व रेफरेंडम 2020 को कुचलना चाहते हैं, लेकिन उनके ये प्रयास सफल नहीं होने दिए जाएंगे। उधर, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तख्त दमदमा साहिब में अरदास करने वाले सिख निर्मलजीत सिंह को गिरफ्तार कर संकेत दे दिया है कि वे किस हद तक जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें