फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में जारी हुई दूसरी मेरिट लिस्ट

Mon, 11 Jul 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ पंचकूला
विज्ञापन
स्टूडेंट्स - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिले के चारों गवर्नमेंट कॉलेजों में आठ जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई। इस दौरान सुबह 9 बजे से ही कॉलेजों में स्टूडेंट्स का तांता लगना शुरू हो गया। जिन स्टूडेंट्स के नाम पहली मेरिट लिस्ट में नहीं आए थे, उन स्टूडेंट्स के चेहरे दूसरी मेरिट लिस्ट में आने से खिल उठे। वहीं जिन स्टूडेंट्स के नाम दूसरी लिस्ट में नहीं आए, उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन


अब जिले के चारों कॉलेजों में दूसरी मेरिट लिस्ट के लिए 11 जुलाई तक दाखिले लिए जाएंगे। कॉलेजों में दूसरी लिस्ट के स्टूडेंट्स के ई चालान जनरेट किए जा रहे हैं। 12 जुलाई को तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी और 15 जुलाई तक स्टूडेंट्स के दाखिले लिए जाएंगे। 
 
दाखिले के लिए दो दिन का समय 
वहीं दूसरी लिस्ट के स्टूडेंट्स को रविवार पड़ने की वजह से थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता देें कि कॉलेज में दाखिले के लिए तीन मेरिट लिस्ट जारी की जाएंगी। तीनों लिस्ट के लिए स्टूडेंट्स को दस्तावेज चैक करवाने, ई चालान जनरेट और फीस जमा करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। ऐसे ही दूसरी लिस्ट के लिए भी 9 से 11 जुलाई तक का समय दिया गया है, लेकिन 10 को रविवार होने के कारण स्टूडेंट्स के पास दाखिले के लिए दो दिन का ही समय बचा है। इन दो दिनों में ही स्टूडेंट्स को ई चालान जनरेट करवा कर दाखिले की फीस जमा करवानी होगी।
विज्ञापन


सीटें बचीं तो फिर होंगे दाखिले
तीसरी मेरिट लिस्ट के दाखिले होने के बाद जो स्टूडेंट्स लिस्ट में नाम आने के बावजूद दाखिला नहीं ले सके उनके दाखिले 16 जुलाई से शुरू होंगे। ऐसा तभी होगा जब कॉलेज में सीटें उपलब्ध होंगी। जिस संकाय में स्टूडेंट ने आवेदन किया है, अगर उसमें सीटें खाली रहीं तो स्टूडेंट को दाखिला मिलेगा। इसके बाद भी यदि सीटें नहीं भरीं गई तो हायर एजुकेशन विभाग की ओर से आवेदन करने के लिए फिर से वेब पोर्टल को खोला जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें