फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के दोषियों को फांसी दिलवाने के लिए राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते हुए। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
कालका। बुधवार को वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधिमंडल ने कालका एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने मांग कि की दिल्ली कैंट, पुरानी नांगल में वाल्मीकि समाज की नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने वाले दोषियों को फांसी की सजा दी जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 2 अगस्त को उपरोक्त स्थान पर स्थित श्मशानघाट के पुजारी व उसके तीन अन्य साथियों ने नौ वर्ष की बेटी का सामूहिक दुष्कर्म किया व उसकी हत्या कर दी। वहीं, उसके माता-पिता की मर्जी के बिना ही शव को जला दिया। उन्होंने मांग कि की इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट मे हो। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता देने की भी मांग की। इस मौके पर पूर्व पार्षद मास्टर किशन चंद, अप्पर मोहल्ला वाल्मीकि सभा के उपप्रधान गोल्डी वाल्मीकि, दर्शन कुमार, सितारचंद वाल्मीकि, विनोद गोरी, चमन कल्याण, वीर ओमी, रवि कुमार, राजेश बागड़ी, लोकनाथ, राकेश बग्गा, वीर मोहन, डिंपल वाल्मीकि, लाखन, पूर्व पार्षद सतीश भट्ट सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें