फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ : आयोग ने लिया फैसला... अनुसूचित जाति के जाली प्रमाण पत्रों की होगी जांच, कमेटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जाली प्रमाण पत्रों की मिल रहीं शिकायतों के आधार पर पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग इस मामले की जांच कराएगा। आयोग ने इसके लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इस मामले में कार्रवाई के लिए सामाजिक न्याय अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग को कहा था, लेकिन विभाग के उदासीन रवैये के कारण आयोग ने यह फैसला किया है।
विज्ञापन

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग की चेयरपर्सन तेजिंदर कौर ने बताया कि उन्हें बड़े स्तर पर शिकायतें प्राप्त हुई हैं कि राज्य में सामान्य वर्ग के लोगों द्वारा आरक्षण पॉलिसी का उल्लंघन करते हुए अनुसूचित जाति वर्ग के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रहीं सुविधाओं का जाली प्रमाणपत्र के आधार पर लाभ लेकर असली अनुसूचित जाति से संबंधित व्यक्तियों का अधिकार छीना जा रहा है।
इस संबंधी कार्रवाई करने के लिए निदेशक सामाजिक न्याय अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग को कहा, लेकिन उससे संबंधित कोई भी रिपोर्ट आयोग को प्राप्त नहीं हुई। बहुत से सामान्य वर्ग के व्यक्तियों द्वारा जाली प्रमाणपत्र के आधार पर अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित नौकरियां भी हासिल कर ली गई हैं।
विज्ञापन

तेजिंदर कौर ने कहा कि इस मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए एक 3 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इसमें अनुसूचित जाति आयोग के गैर सरकारी सदस्य ज्ञान चंद, प्रभुदयाल और परमजीत कौर को शामिल किया गया है। इसके अलावा जिस जिले से संबंधी शिकायत प्राप्त होगी उस जिले का इंचार्ज गैर-सरकारी सदस्य भी इस समिति का सदस्य होगा। यह समिति शिकायत की जांच करने के उपरांत कार्रवाई के लिए पंजाब सरकार को सिफारिश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें