फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 पंचायतों के सदस्यों ने रुकवाया जर्जर सड़क के पैचवर्क का काम, एडीसी को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
रोष जताते हुए। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पिंजौर। गांव गणेशपुर भौरियां में स्थिति श्री दुर्गा माता मंदिर परिसर में हुई बैठक में 16 पंचायतों के पूर्व सरपंच, पंच, नंबरदारों ने हिस्सा लिया। इसके बाद रायतन क्षेत्र में पिंजौर-मल्लाह चौक से गांव केदारपुर बरून तक बनी सड़क के बनने के कुछ समय बाद ही टूटने पर रोष जताया।
विज्ञापन

इसके बाद ठेकेदार की ओर से करवाए जा रहे पैचवर्क का काम रुकवाया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने एडीसी को ज्ञापन सौंपकर प्रशासन को 26 तारीख तक का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों की ओर से काम में बरती जा रही धांधली की जांच की जाए। उन्होंने कहा कि उनकी अगर सुनवाई नहीं हुई तो 26 सितंबर को रायतन क्षेत्र की पंचायतें मिलकर सख्त कदम उठाएंगी।
बता दें कि पिंजौर-मल्लाह चौक से गांव केदारपुर से बरून तक करीब 13.4 किलोमीटर लंबे रोड को करीब 468.10 लाख से निर्मित और चौड़ा करने के लिए फरवरी महीने में शिलान्यास किया गया। ठेकेदार की ओर से बनाया गया रोड पहली बारिश भी नहीं झेल पाया और निर्मित रोड की परतें उखड़ने लग र्गईं। स्थिति यह है कि बनाया गया रोड तकरीबन 90 प्रतिशत तक जर्जर हो चुका है।
विज्ञापन

इसके अलावा जनौली से गांव भुवाना तक बनी रोड निर्माण के करीब 20 दिन बाद ही जर्जर हो गई है। लोगों में रोष है कि लोक निर्माण विभाग की ओर से ये रोड कैसे बनाए गए हैं कि मानसून की पहली बरसात भी नहीं झेल पाए। सड़क निर्माण में ठेकेदार, लोक निर्माण विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों की ओर से बरती गई धांधली के विरोध में लोगों ने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ रोष जताया।
रोड बनाते समय नहीं रखा गुणवत्ता का ध्यान
बैठक के दौरान पूर्व सरपंच प्यारे लाल शर्मा, सरपंच हरदेव सिंह, सरपंच बृज भूषण, सरपंच कृष्ण, सरपंच राजिंद्र, सरपंच नरेश, सरपंच प्रेम, सरपंच गुरवचन, सरपंच अशोक कुमार, सरपंच चरणजीत, सरपंच लक्ष्मण, सरपंच प्रदीप, नंबरदार रघुवीर सोढी, नंबरदार हरपाल, गफूर मोहम्मद सहित हर्ष कुमार ने बताया कि पिंजौर के रायतन क्षेत्र में करीब 40 हजार की आबादी है और यहां के स्थानीय लोग आवाजाही के लिए इसी रोड का प्रयोग करते हैं। पहले भी इस रोड की हालात खराब थी परंतु जैसे तैसे सरकार ने इस बदहाल रोड की सुनवाई करते हुए बनाने का निर्णय लिया परंतु रोड बनने के बाद पहली बरसात भी नहीं झेल पाया और बनने के 15 दिन के बाद ही टूटने लग गया। इससे साफ जाहिर होता है कि रोड को बनाते समय गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया।
जल्द ही कमेटी की जाएगी गठित
बैठक में निर्णय लिया गया है कि जल्द ही कमेटी गठित की जाएगी। इसमें सभी राजनीतिक पार्टियों के नुमाइंदों सहित रायतन क्षेत्र के लोग शामिल होंगे जो इस रोड निर्माण की गुणवत्ता की निगरानी करेंगे। कालका पिंजौर इलाके में लोक निर्माण विभाग की ओर से किए जा रहे निर्माण कार्यों में हो रही धांधली के लिए निष्पक्ष जांच जरूरी है। इसमें जनता के पैसे को बर्बाद करने का काम भ्रष्ट अधिकारियों की ओर से किए जाने की आशंका है। लोक निर्माण विभाग की ओर से निर्मित पिंजौर-मल्लाह चौक से गांव बरून और जनौली से गांव भुवाना तक की दोनों नवनिर्मित सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। पहली बरसात ने ही निर्माण के दौरान प्रयोग की जा रही घटिया निर्माण सामग्री का सबूत दे दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे में जांच कर हर पहलू पर विचार विचार किया जाना बेहद जरूरी है।
भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए
निर्माण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री लगने से आमजन जन के साथ विश्वासघात किया जा रहा है। जनता के पैसे को बिना किसी तकनीकी सलाह के निर्माण कार्यों को ठेकेदार लगा रहे हैं और पीडब्ल्यूडी अधिकारी काम की निगरानी नहीं कर रहे। लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाई जा रही सड़कें महीनों में ही टूटने लग गई हैं। इसके अलावा कई जगह सीमेंट ब्लॉक लगाकर खानापूर्ति की जा रही है। इसके अलावा वन क्षेत्र में भी सड़क को चौड़ा करने का काम अब अनापत्ति पत्र के अभाव के कारण रुक गया हैं। बैठक के बाद ग्रामीणों ने एडीसी पंचकूला को ज्ञापन सौंपकर रोड बनाने के दौरान धांधली बरतने वाले लोक निर्माण विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग सहित रोड के दोबारा निर्माण की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें