फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मार्गदर्शन में संचालित संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत कालका में विधानसभा स्तर की बैठक हुई। इसमें विधानसभा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से विशेष संवाद करते हुए क्षेत्र में संगठन सृजन एवं आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक लालजी देसाई मुख्य आयोजक, चौधरी रामकिशन गुर्जर, नाहर सिंह संधू , कालका के पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव विजय बंसल एडवोकेट आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन


कालका के पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि गत वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी की खिलाफत करने वाले जिन नेताओं के नाम लिखकर उन्होने पार्टी हाइकमान को भेजे थे उन नेताओं के विरुद्ध कार्यवाही करना तो दूर की बात है उन लोगों को ही अनेक पदों पर बिठा दिया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी के मुख्य पदों पर उन्हीं लोगों का के नाम का चयन किया जाए जिन्होंने हमेशा कांग्रेस पार्टी का साथ दिया है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव एवं पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट विजय बंसल, एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट दीपांशु बंसल एडवोकेट ने भी बैठक को संबोधित किया। बंसल ने बताया कि कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक लाल जी देसाई ने सभी कार्यकर्ताओं की और नेताओं की समस्या सुनी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें