फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 6 हजार नशीली गोलियों के साथ युवक काबू, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। क्राइम ब्रांच की टीम ने शुक्रवार शाम चंडीदेवी मंदिर मार्ग पर एक युवक को 6 हजार नशीली गोलियों के साथ काबू किया। आरोपी की पहचान हरदीप सिंह निवासी गांव कर्णपुर थाना पिंजौर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक पुलिस टीम रूटीन गश्त पर थी, तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक नशीली गोलियों की सप्लाई करने के लिए चंडीदेवी मंदिर मार्ग पर खड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को दबोचा। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। थाना चंडीमंदिर में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की आगे की जांच क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 को सौंपी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें