फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नववर्ष पर माता मनसा देवी मंदिर सजा भव्य-दिव्य रूप में

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। नववर्ष 2026 के पावन अवसर पर श्री माता मनसा देवी मंदिर की सजावट को भव्य और दिव्य रूप दिया गया है। माता रानी के दरबार को कोलकाता से मंगवाए गए करीब 11 लाख रुपये मूल्य के विशेष और सुगंधित फूलों से सजाया गया है। अलग-अलग किस्म के इन फूलों से मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूब गया है और माता का दरबार अत्यंत मनोहारी नजर आ रहा है। मंदिर की सुंदरता को और बढ़ाने के लिए विशेष प्रकार की आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। रात के समय यह रोशनी मंदिर को अलौकिक रूप प्रदान कर रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में करीब 100 नए मैट बिछाए गए हैं, ताकि दर्शन के दौरान भक्तों को बैठने और खड़े होने में किसी तरह की परेशानी न हो। माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के द्वारा भक्तो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालु 500 रुपये का शुल्क अदा कर सुगंध दर्शन का लाभ भी ले सकते हैं।
विज्ञापन

31 दिसंबर व नववर्ष पर सुबह 4 से रात 10 बजे तक दर्शन
मंदिर के पुजारी पंडित शंकर गौतम ने बताया कि 31 दिसंबर और नववर्ष के दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इन दोनों दिनों में मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे खोल दिए जाएंगे और रात 10 बजे तक दर्शन किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि नववर्ष पर माता रानी के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए मंदिर प्रबंधन और प्रशासन द्वारा सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल और भीड़ नियंत्रण की विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें