फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून का आखिरी महीना, बारिश में 19 फीसदी की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मानसून खत्म होने में मात्र एक महीना बचा है। अगस्त में उम्मीद के मुताबिक बारिश नहीं हुई है। सितंबर के महीने में भी बारिश के आसार ज्यादा नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक दो सितंबर तक चंडीगढ़ में 711.8 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, मगर अब तक 576.4 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। एक जून से लेकर दो सितंबर तक करीब 19 फीसदी बारिश की कमी दर्ज की गई है। पिछले 15 दिन से मानसून कमजोर हैं। बारिश नहीं होने से मौसम में लगातार उमस व गर्मी बढ़ती जा रही है। सोमवार को हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 87 फीसदी रिकार्ड हुई, जबकि न्यूनतम मात्रा 61 फीसदी रिकार्ड हुई।
विज्ञापन

नमी बढ़ने से तापमान में बढ़ोतरी भी रिकार्ड हो रही है। पिछले एक हफ्ते से दिन और रात का तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। रात का तापमान भी सामान्य से ज्यादा रिकार्ड किया गया। रविवार रात का तापमान 26.7 डिग्री रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि सितंबर में बारिश के कम ही आसार है। अगले दो दिन तो बारिश के आसार बन रहे हैं, मगर उसके बाद बारिश नहीं है। 12 के आसापास भी बारिश के आसार बताए जा रहे हैं। हालांकि, उनका यह भी कहना है कि यदि 19 से 20 फीसदी बारिश की कमी रहती है तो इसे कमी नहीं कहा जा सकता है। मानसून में 15-19 फीसदी ऊपर-नीचे हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें