फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी : पंचकूला की मंडियों में 15235 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। रबी सीजन 2022 में सरकारी खरीद एजेंसियों की तरफ से गेहूं की खरीद और उठान का कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। अब तब जिले की तीन मंडियों में 15235 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इसमें से 10107 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया जा चुका है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि रबी सीजन 2022 में जिले में दो सरकारी खरीद एजेंसियों हैफेड और हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन की तरफ से गेहूं की खरीद की जा रही है।
विज्ञापन

अब तक हैफेड द्वारा 7070 मीट्रिक टन और हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा 8165 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। इसी प्रकार हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन की तरफ से 5400 मीट्रिक टन और हैफेड द्वारा 4707 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल को जिले की तीनों मंडियों में कुल 1300 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई। 1861 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया गया।
पंचकूला अनाज मंडी में 60 मीट्रिक टन गेहूं हैफेड द्वारा, बरवाला अनाज मंडी में हरियाणा वेयरहाउसिंग कारपोरेशन द्वारा 550 मीट्रिक टन और रायपुररानी अनाज मंडी में हैफेड द्वारा 690 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई। इसी प्रकार पंचकूला अनाज मंडी में हैफेड द्वारा 36 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया गया जबकि बरवाला में हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा 650 मीट्रिक टन और रायपुररानी में हैफेड द्वारा 1175 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें