फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी : अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ मांगों को लेकर 22 अप्रैल को देगा धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ की बैठक प्रदेश अध्यक्ष नरेश बालू की अध्यक्षता में हुई। इसमें 22 अप्रैल के धरना प्रदर्शन के बारे में रणनीति तय की गई। संघ के महासचिव विक्रम श्योराण ने बताया कि हरियाणा सरकार ने भारतीय मजदूर संघ की मांग पर ठेकेदारी प्रथा को समाप्त कर हरियाणा कौशल रोजगार निगम बनाया है।
विज्ञापन

इसका संघ स्वागत करता है। इसके साथ-साथ उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग एक अति संवेदनशील और आवश्यक सेवा है। इस विभाग में कार्यरत अनुबंधित कर्मचारी जान की परवाह किए बगैर अपने दायित्व को निभाते है। अनुबंधित कर्मचारियों को इस महंगाई भरी जिंदगी में बहुत कम वेतन और नाममात्र सुविधाएं मिलती है।
भारतीय मजदूर संघ के पृथ्वी निरंकारी ने बताया कि संगठन के निर्देशानुसार संघ अपनी मांगों को लेकर 22 अप्रैल को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन कर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे। इसके अलावा अनुबंधित कर्मचारियों का 58 साल तक रोजगार सुरक्षित कर सेवा नियम बनाए जाएंगे। 58 साल की उम्र में रिटायरमेंट होने पर कर्मचारियों को एकमुश्त राशि प्रदान करने की मांग सहित अन्य मुद्दों के बारे में लिखित ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें