फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 से ज्यादा लोगों के फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के मामले में पुलिस ने यूपी बरेली से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश कर चार दिन का रिमांड लिया है। आरोपी की पहचान धर्मेंद्र के रूप में हुई है। अब तक आरोपी से हुई पूछताछ में आरोपी ने गिरोह में फरीदाबाद के मोइन खान के शामिल होने की बात बताई। मोइन ही लोगों से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए संपर्क करता था। उसके बाद फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाया जाता था।
विज्ञापन

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने मई 2021 में कोट प्राइमरी हेल्थ सेंटर की साइट को हैक किया था। उसके बाद फर्जी आईडी व पासवर्ड बनाकर उस साइट के माध्यम से वह फर्जी मृत्यु व जन्म प्रमाण पत्र बनाने लगा। इस फर्जीवाड़े का खुलासा 2021 के जून महीने में हुआ। जब फरीदाबाद के मामराज का मृत्यु स्थान कोट गांव दिखाया गया। जांच में सामने आया कि मामराज का कोट गांव से कोई लेनादेना ही नहीं था।
उसके बाद पीएचसी कोट के मेडिकल ऑफिसर द्वारा 18 जून 2021 को चंडीमंदिर थाने में दी गई शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। चंडीमंदिर था एसएचओ ललित कुमार ने बताया कि आरोपी ने अब तक की पूछताछ में कबूला कि उसने कोट पीएचसी की साइट हैक करने के बाद पंचकूला के दो लोगों का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाया है। हालांकि पुलिस द्वारा उन दोनों फर्जी सर्टिफिकेट बनवाने वालों के नाम का खुलासा नहीं किया जा रहा है ताकि वह फरार ना हो जाएं। फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वाले आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें