फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग को सार्वजनिक जीवन का अंग बनाएं ः मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमें योग को सार्वजनिक जीवन का अंग बनाना चाहिए। योग निरोगी काया, अविचल मन और आत्मा को सात्विक करने का एक अद्भुत जरिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को आयुष मंत्रालय के तत्वावधान में मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान द्वारा विज्ञान भवन, दिल्ली में आयोजित ‘योग महोत्सव-2022’ कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस मौके पर केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनवाल ने भी योग को विस्तार दिए जाने की दिशा में हरियाणा सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।
विज्ञापन

वहीं मुख्यमंत्री ने योग को विश्वपटल पर पहचान दिलाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। हरियाणा सरकार द्वारा योग के साथ-साथ प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों को भी विस्तार दिए जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। हरियाणा में चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य के नेतृत्व में योग आयोग का गठन किया गया है। प्रदेशभर में 1 हजार योग व्यायामशालाएं स्थापित की गई हैं। योग शिक्षकों की नियुक्ति की गई हैं। योग शिक्षकों की संख्या 2 हजार तक बढ़ाई जा रही हैं। कुरुक्षेत्र में 94.5 एकड भू-क्षेत्र पर 1 हजार करोड़ रुपये की लागत से श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय स्थापित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयुष इकाइयां प्रारंभ करने की प्रक्रिया जारी है। आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर योजना के अंतर्गत आयुर्वेदिक औषधालय को आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर के रूप में अपग्रेड किया जा रहा है।
विज्ञापन

केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्राकृतिक जीवन पद्धति के आह्वान का विशेष रूप से जिक्र किया। इस मौके पर सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री डॉ. मुंजपारा महेंद्रभाई कालूभाई, केंद्रीय राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी व परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें