फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 स्वर्ण के साथ महाराष्ट्र फिर शीर्ष पर पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में महाराष्ट्र ने मेजबान टीम हरियाणा को पछाड़ते हुए एक स्वर्ण पदक की बढ़त के साथ फिर शीर्ष पर पहुंच गया है। महाराष्ट्र ने शनिवार को हुए टेबल टेनिस और तैराकी के मुकाबलों में एक-एक स्वर्ण पदक जीतने के बाद पदक तालिका में 37 स्वर्ण के साथ पहले और हरियाणा 36 स्वर्ण के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है। बता दें कि 4 जून से शुरू हुए मुकाबलों में पहली बार हरियाणा की झोली स्वर्ण पदक से खाली रह गई है। अब महज दो दिन शेष रह गए हैं। अब बॉक्सिंग ही खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा की लाज बचा सकता है।
विज्ञापन

ऐसे पलटी महाराष्ट्र ने बाजी
हरियाणा में को पछाड़ने में टेनिस और तैराकी के मुकाबलों ने अहम भूमिका निभाया। महाराष्ट्र की आकांक्षा नितुरे ने कर्नाटक की सुनीता मारुरी को 6-7, 7-6, 6-4 से हराकर लड़कियों का एकल टेनिस का खिताब जीता लिया, जबकि टेनिस के डबल्स मुकाबले में महाराष्ट्र की दीया चितले और स्वास्तिका घोष ने हरियाणा की सुहाना सैनी और पृथोकी चक्रवर्ती को 14-12 से हराया। वहीं, तैराक अपेक्षा फर्नांडीस ने अंतत: 200 मीटर गर्ल्स इंडिविजुअल पदक जीतकर महाराष्ट्र को पदक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा दिया। जबकि केरल ने अपने पारंपरिक खेल कलारीपयट्टू में कुल 11 स्वर्ण, 10 रजत और 10 कांस्य पदक जीतकर पांचवें स्थान पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें