फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पेड़ों की कटाई के नाम पर 10 लाख की ठगी, महंत गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी पुलिस ने आरोपी को खरड़ से पकड़ा, दूसरे आरोपी की तलाश जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। रायपुररानी थाना पुलिस ने खैर के पेड़ों की कटाई के नाम पर करीब 10 लाख रुपये की ठगी के मामले में महंत कृष्णा नंद उर्फ अश्वनी कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथी अमित (अंबाला) के साथ मिलकर शिकायतकर्ता को जमीन विवादमुक्त बताकर नकद और चेक के माध्यम से करीब 10 लाख रुपये ठगे।
पुलिस के अनुसार मामला वर्ष 2021 का है। जांच में सामने आया कि संबंधित जमीन पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की रोक लगी हुई थी और वन विभाग ने पेड़ों की कटाई की अनुमति नहीं दी थी।
विज्ञापन

16 फरवरी 2025 को मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने एग्रीमेंट, बैंक स्टेटमेंट समेत अन्य दस्तावेज कब्जे में लिए। आरोपी लंबे समय से फरार था और नोटिस के बावजूद जांच में शामिल नहीं हो रहा था।
विज्ञापन

20 मार्च को एएसआई धनीराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को खरड़, पंजाब से काबू किया। पूछताछ में आरोपी ने ठगी से प्राप्त रकम नीलकंठ और हरिद्वार (उत्तराखंड) में छिपाने की बात स्वीकार की। मामले में शामिल दूसरे आरोपी अमित की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है और गहन जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें