फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मदरसे में नाबालिग छात्र से गलत हरकत का आरोप

Wed, 12 Nov 2025 01:55 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रिंसिपल, उसके बेटे और चौकीदार के खिलाफ पिंजौर पुलिस ने मामला दर्ज किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पिंजौर थाना पुलिस ने 12 वर्षीय नाबालिग छात्र के साथ मदरसे में हुई गलत हरकत के मामले में प्रिंसिपल, उसके बेटे और चौकीदार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित छात्र दो वर्षों से उसी मदरसे में पढ़ रहा था और वहीं रह रहा था। इस साल सितंबर 2025 में प्रिंसिपल के बेटे ने छात्र के साथ गलत हरकत की। छात्र ने तुरंत प्रिंसिपल को बताया। प्रिंसिपल ने अपने बेटे को मदरसे से निकाल दिया लेकिन इसके बाद वह छात्र के साथ बुरा बर्ताव करने लगा। उसे मदरसा छोड़ने के लिए मजबूर करने का प्रयास किया। यह 4-5 दिन तक चला। परेशान होकर छात्र ने 9 नवंबर को अपने परिजनों को पूरी घटना बताई और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2024 में भी छात्र के साथ चौकीदार ने मध्यावकाश के दौरान गलत हरकत की थी। उस समय प्रिंसिपल ने चौकीदार को निकाल दिया और सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे लेकिन पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। अब पुलिस ने प्रिंसिपल, उसके बेटे और चौकीदार तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें