फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला में तीनों पेड पार्किंग फ्री, ठेकेदार ने 1.50 करोड़ रुपये नहीं जमा कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन साल का ठेका पूरा होने के बाद भी भुगतान नहीं किया
विज्ञापन

निगम ने शहरवासियों के लिए मुफ्त पार्किंग की सुविधा शुरू की
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पंचकूला नगर निगम ने सेक्टर-8, 9 और 10 की पेड पार्किंग अब मुफ्त कर दी है। यह कदम उस समय उठाया गया जब पार्किंग ठेकेदार ने नगर निगम को 1.50 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया, जबकि तीन साल का ठेका पूरा हो चुका था।
नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल ने बताया कि पहले इन तीनों पार्किंग स्थलों में वाहन खड़े करने के लिए 10 से 20 रुपये तक शुल्क लिया जाता था। ठेकेदार ने तीन साल पार्किंग संचालित करने के बाद निर्धारित राशि जमा नहीं कराई। निगम ने हाउस मीटिंग में प्रस्ताव पास कर पार्किंग शुल्क समाप्त करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

महापौर ने अधिकारियों और पार्षदों के साथ पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया और पाया कि पार्किंग में न तो कोई कर्मचारी मौजूद था और न ही बैरिकेडिंग। अब शहरवासी बिना परेशानी के वाहन पार्क कर सकते हैं।

पेड पार्किंग खत्म करने की हो रही थी मांग
शहरवासियों और दुकानदारों ने इस निर्णय का स्वागत किया। लंबे समय से दुकानदार मांग कर रहे थे कि पेड पार्किंग खत्म की जाए क्योंकि पार्किंग शुल्क ग्राहकों की आवाजाही और व्यापार पर असर डाल रहा था।
विज्ञापन


कोट
शहर की तीनों पार्किंग में वाहन मुफ्त में खड़े किए जा सकते हैं। नगर निगम ने कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद पार्किंग फ्री कर दी है। पैसे की वसूली के लिए ठेकेदार को नोटिस दिया है। अगर वह पैसे नहीं जमा कराएगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आरके सिंह, कमिश्नर, पंचकूला नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें