फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: पुलिस की सख्ती से बंद रहा पंचकूला, दो मैनेजर सामान बेचते किए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सप्ताहांत लॉकडाउन का पंचकूला में दूसरे दिन भी व्यापक असर नजर आया है। नाकों और शहर में पुलिस सतर्क दिखी। कोरोना संक्रमण को लेकर बाजार बंद करवाने के अलावा मास्क, सामाजिक दूरी समेत अन्य हिदायतों का पालन करवाने में पुलिस सख्त नजर आई। पंचकूला में सप्ताहांत लॉकडाउन के दौरान दो मामले दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही पुलिस टीम ने 174 लोगों के बिना मास्क के चालान काटे हैं। पुलिस चौकी सेक्टर-10 और इंसीडेंट कमांडरों द्वारा केएफसी सेक्टर-9 पंचकूला के मैनेजर को लॉकडाउन के दौरान दुकान खोलकर ग्राहकों को सामान बेचने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर केएफसी सेक्टर-9 पचंकूला के मैनेजर को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही पुलिस की टीम ने अवैध रूप से शराब की तस्करी करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज किया। इस आरोपी के पास से पुलिस चौकी सेक्टर-16 की टीम ने 24 बोतल अंग्रेजी, 428 देसी शराब के पौव्वे, 72 हाफ अंग्रेजी शराब बरामद की है। सप्ताहांत लॉकडाउन के दौरान जिला पुलिस ने 30 जगह नाके लगाए हैं।
लॉकडाउन के दौरान सामान बेचते शोरूम मैनेजर गिरफ्तार
पंचकूला। राज्य सरकार के सप्ताहांत लॉकडाउन के दौरान सेक्टर-11 पंचकूला के एक शो रूम मैनेजर को शो रूम खोलकर सामान बेचते गिरफ्तार किया है। इंसीडेंट कमांडर वीरेंद्र पूनिया और पुलिस चौकी सेक्टर-10 के इंचार्ज नरेंद्र कुमार की टीम ने मौके पर जाकर इस शो रूम के मैनेजर को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान नरेश कुमार निवासी रविन्द्रा इनक्लेव बलटाना जीरकपुर के रूप में की गई है। यह मामला पुलिस थाना सेक्टर-5 पंचकूला में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें