पिंजौर। वीकेंड लॉकडाउन के दौरान शहर का बाजार बंद रहा। हालांकि केमिस्ट, डिस्पेंसरी आदि आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहीं। इस दौरान पुलिस ने नाका लगाकर वाहनों को चेक किया।
लॉकडाउन के दौरान कुछ सब्जी के खोखे, दुकानें चोरी, छिपे सारा दिन खुली रहीं। दुकानदारों का कहना है कि सब्जी आदि भी जरूरी आवश्यकताओं की चीजों में आती हैं। उन्होंने प्रशासन से सब्जी बेचने के लिए छूट देने की मांग की। इस दौरान कुछ लोग लॉकडाउन की अवहेलना करते हुए बिना मास्क के बेखौफ बिटना रोड पिंजौर आदि जगहों पर सैर करते हुए नजर आए। स्थानीय लोगों ने नियमों ने न मानने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।