फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सीएम के दौरे से पहले ही शराब ठेका बंद, ग्रामीण खुश

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी। लंबे समय से विवादों में रहा मोरनी एरिया का शराब का ठेका आखिरकार मंगलवार को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन और एक्साइज विभाग के अधिकारियों की निगरानी में इस ठेके को पूरी तरह से सील कर दिया गया। इस फैसले का ग्रामीणों ने स्वागत करते हुए प्रशासन और स्थानीय विधायक शक्ति रानी का आभार जताया है। यह ठेका पिछले कई महीनों से ग्रामीणों के विरोध का कारण बना हुआ था।
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों, खासकर टिक्कर पंचायत की सरपंच सुषमा शर्मा की अगुवाई में ग्रामीण लगातार इस ठेके को बंद करने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि ठेके के चलते क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियां और अपराध बढ़ रहे थे, जिससे गांवों का माहौल खराब हो रहा था। इसके अलावा कोठी पंचायत के सरपंच व ग्रामीणों ने भी अपने गांव के ठेके को बंद करवाने की मांग की थी, लेकिन उस समय एक्साइज विभाग ने कुछ ग्रामीणों से लिखित सहमति लेकर ठेके को चालू रखा था। वहीं, अब जब सीएम नायब सिंह सैनी बुधवार को मोरनी दौरे पर आ रहे हैं तो इससे एक दिन पहले ही ठेका बंद कर दिया गया है। ठेका बंद होने पर स्थानीय ब्राह्मण सभा महासचिव डीपी शर्मा, सरपंच सुषमा शर्मा अत्रि, रोहित शर्मा सहित अनेक ग्रामीणों ने जिला प्रशासन का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें