फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बुढ़नपुर और केदारपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में खुले पुस्तकालय

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग (डब्ल्यूसीडी) की ओर से गांव बुढ़नपुर और गांव केदारपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में पुस्तकालयों के उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की पत्नी सोनिया रस्तोगी उपस्थित रहीं। इस मौके पर कई आईएएस अधिकारियों की पत्नियों के संघ को 10 सीलिंग पंखे, 4 वाटर प्यूरीफायर, हाथ की कठपुतलियां, बिल्डिंग ब्लॉक, जानवरों के खिलौने, कहानी की किताबें और रंग भरने वाली किताबें दान स्वरूप भेंट की। इस पहल का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों में अच्छी तरह से सुसज्जित और जीवंत स्थानों के माध्यम से प्रारंभिक बचपन की शिक्षा और आनंददायक शिक्षा को बढ़ावा देना है। जिला पंचकूला में आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत और उन्नयन के लिए समर्थन जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, पुस्तकालयों के लिए सामग्री की व्यवस्था करने के अलावा, बेहतर बाल कल्याण सेवाओं के लिए विभाग के दृष्टिकोण का समर्थन करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की पूर्व महानिदेशक डॉ. उषा गुप्ता, रितु अग्रवाल, मीना और सुभी खत्री भी शामिल हुईं। गांव केदारपुर के आंगनबाड़ी केंद्र में, समारोह में गर्भवती महिलाओं के लिए गोद भराई समारोह बालिका जन्म का जश्न मनाने के लिए केक काटना और पौधरोपण जैसी कई आकर्षक सामुदायिक गतिविधियां शामिल थीं, जो बच्चों और पर्यावरण दोनों के विकास और पोषण का प्रतीक हैं। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्री-स्कूल गतिविधियों के लिए शबेस्ट आउट ऑफ वेस्ट सामग्री का प्रदर्शन किया और स्थानीय समुदाय को स्वस्थ बाल-पालन प्रथाओं पर शिक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए कम लागत वाले, पौष्टिक व्यंजनों को प्रदर्शित किया। डॉ. उषा गुप्ता ने बाजरा (मोटा अनाज) और अंकुरित अनाज के पोषण संबंधी लाभों के महत्व पर बल दिया और उन्होंने महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए इनके महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें