फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: किरच व रॉड से हमला... व्यक्ति की नाक की हड्डी तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मीट मार्केट में चिकन लेने गए 40 वर्षीय व्यक्ति पर आठ लोगों ने किरच व रॉड से कातिलाना हमला कर दिया। हमलावरों ने व्यक्ति की नाक की हड्डी तोड़ दी और स्कार्पियो गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। घायल अमरदीप सिंह मदनपुरा का रहने वाला है। अमरदीप के बयान पर थाना फेज-1 में आठ लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 126 (2), 115 (2), 117 (3), 324 (4), 191 (3) और 190 के तहत मामला दर्ज किया है। हमलावरों में चरनप्रीत सिंह निवासी मदनपुरा, लखविंदर सिंह, मंजीत सिंह, हरप्रीत सिंह शामिल हैं। चोरों की पहचान नहीं हुई है। सभी फरार बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार अमरदीप ने चरनप्रीत के विरोधियों को झगड़े की सीसीटीवी फुटेज मुहैया करवाई थी। इसलिए चरनप्रीत सिंह ने साथियों के साथ अमरदीप पर हमला किया।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में अमरदीप ने कहा कि 17 जून को रात करीब 10 बजे स्कार्पियो गाड़ी में फेज-5 मीट मार्केट में चिकन लेने गया था। जब गाड़ी में बैठने लगा तो उसी दौरान चरनप्रीत व उसके साथियों ने घेर लिया और ईंट व रॉड से गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। वह भागा तो हमलावरों ने उसे घेर लिया और उस पर किरच व रॉड से हमला कर दिया। हमले में उसके नाक की हड्डी तोड़ दी। उसके पेट में किरच से वार किए। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। राहगीरों ने उसे सिविल अस्प्ताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें