फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मशीनें खराब होने से एलएफटी-आरएफटी की रिपोर्ट अटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में जांच व्यवस्था ठप, पीलिया समेत अहम टेस्ट नहीं हुए
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में गुरुवार को जांच व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। पैथोलॉजी लैब में तकनीकी खराबी के चलते पीलिया, लिवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी) और रीनल फंक्शन टेस्ट (आरएफटी) सहित कई अहम जांचें दिनभर नहीं हो सकीं। रिपोर्ट न मिलने से सैकड़ों मरीजों को बिना इलाज के लौटना पड़ा, जबकि कई मरीजों को दोबारा अस्पताल आने की सलाह दी गई।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, लैब में तीन से अधिक मशीनें एक साथ खराब हो गईं, जिससे सैंपलों की जांच बंद रही। मशीनें ठप होने के बाद मरीज घंटों तक रिपोर्ट के इंतजार में अस्पताल में भटकते रहे, लेकिन अंततः उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। रिपोर्ट के अभाव में डॉक्टरों ने भी इलाज शुरू करने से इनकार कर दिया और मरीजों को जांच पूरी होने के बाद आने को कहा।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि केवल गुरुवार को ही एक हजार से अधिक मरीज ऐसे रहे, जिनका इलाज जांच रिपोर्ट न आने के कारण प्रभावित हुआ। इंदिरा कॉलोनी निवासी सुनीता ने बताया कि उनके खून की जांच नहीं हो पाई, जिससे इलाज टल गया। वहीं, बच्चों की जांच रिपोर्ट न आने से अभिभावकों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन का दावा, आज बहाल होगी जांच
इस संबंध में सिविल अस्पताल सेक्टर-6 के पीएमओ आरएस चौहान ने बताया कि मशीनों में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसे ठीक कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार सुबह तक मशीनें दुरुस्त कर जांच कार्य दोबारा शुरू कर दिया जाएगा, ताकि लंबित सैंपलों की रिपोर्ट जल्द दी जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें