फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 8 साल में आधा काम भी नहीं, 17 बार टली टेंडर प्रक्रिया<bha>;</bha> गडकरी को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी-पिंजौर फोरलेन प्रोजेक्ट में देरी पर नाराजगी, जल्द पूरा करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। बद्दी से पिंजौर तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क निर्माण में हो रही देरी पर शिवालिक विकास मंच ने नाराजगी जताते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को ज्ञापन भेजकर परियोजना को जल्द पूरा करने की मांग की है। 8 साल में केवल आधा काम ही पूरा हो पाया है, जबकि टेंडर प्रक्रिया 17 बार टल चुकी है।
शिवालिक विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष विजय बंसल ने बताया कि नालागढ़/बद्दी से पिंजौर तक करीब 38 किलोमीटर लंबी इस परियोजना में अब तक केवल 18 किलोमीटर सड़क का निर्माण हुआ है। शेष 17 किलोमीटर के लिए टेंडर प्रक्रिया बार-बार टलने से काम अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक उपेक्षा के चलते परियोजना में देरी हो रही है, जिसका असर हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र और हरियाणा के दून क्षेत्र की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। साथ ही अन्य राज्यों से आने वाले कच्चे माल की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

विजय बंसल ने केंद्र और राज्य सरकार से इस परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के विकास को गति मिल सके और लोगों को राहत मिले। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो मंच अदालत का दरवाजा खटखटाने को मजबूर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें