फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गश्त के दौरान दबोचा गया आरोपी, लाइसेंस न दिखाने पर आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। पंचकूला पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला की टीम गश्त के दौरान रायपुररानी क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार लेकर क्षेत्र में घूम रहा है और किसी वारदात को अंजाम दे सकता है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई कर संदिग्ध की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

कुछ समय बाद पुलिस ने बताए गए हुलिए के आधार पर एक युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपना नाम मनदीप कुमार, निवासी जिला अंबाला बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी से हथियार का लाइसेंस मांगा, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार हथियार कब्जे में लेकर उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से अवैध हथियार अपने पास रखे हुए था और इसके आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल की आशंका है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार उसे कहां से मिला और क्या वह किसी गिरोह से जुड़ा है।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें