फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की कमी से मेवात में मचा हाहाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मेवात में ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की कमी के कारण मचे हाहाकार को रोकने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने हेतु पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है।
विज्ञापन

एडवोकेट मोहम्मद अरशद ने याचिका दाखिल करते हुए हाईकोर्ट को बताया कि कोरोना के कारण मेवात में लोगों की मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। शहीद हसन खां मेवाती गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज को अप्रैल 2020 में कोरोना के लिए समर्पित 600 बेड के अस्पताल के रूप में बदला गया था। वर्तमान में यहां पर क्षमता से अधिक मरीज हैं, लेकिन कोई अतिरिक्त इंतजाम नहीं किए गए। यहां पर मौजूद मरीजों के लिए वेंटिलेटर कम होने के बावजूद यहां से वेंटिलेटर दूसरे अस्पतालों में भेजे जा रहे हैं। इतना ही नहीं इसका विरोध करने वालों पर पुलिस ने एफआईआर तक दर्ज कर दी। यहां मौजूद दूसरे अस्पताल अल अफिया में केवल तीन ही वेंटिलेटर मौजूद हैं जबकि मरीजों की संख्या हजारों में है। 3 मई को स्थानीय विधायक आफताब अहमद कोरोना से लड़ाई में मदद की गुहार लगा चुके हैं। उन्होंने शहीद हसन खां मेवाती गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की भी मांग की थी। याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट से अपील की कि मेवात में ऑक्सीजन और वेंटिलेटर पर्याप्त मात्रा में मुहैया करवाने के निर्देश जारी किए जाएं, साथ ही पर पर्याप्त बेड भी सुनिश्चित हो। हाईकोर्ट इस याचिका पर जल्दी सुनवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें