फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पीड़ितों के इलाज में निजी अस्पतालों को सरकार कम कर रही भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना मरीजों का इलाज करने वाले निजी अस्पतालों को लागत का पैसा भी नहीं मिल रहा है। इस बात की शिकायत कुरुक्षेत्र के एक निजी अस्पताल ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की शरण ली है। हाईकोर्ट ने विषय को व्यापक बताते हुए हरियाणा सरकार से जवाब मांगा है।
विज्ञापन

याचिका दाखिल करते हुए कुरुक्षेत्र के राधा-कृष्ण अस्पताल की ओर से बताया गया कि कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते निजी अस्पतालों को भी इनके इलाज में शामिल करने का फैसला लिया गया था। उस समय की स्थिति को देखते हुए खर्चे की प्रतिपूर्ति के बारे में सोचा नहीं गया था। अस्पताल ने बताया कि सरकारी अस्पताल से 226 मरीजों को उनके पास रेफर किया गया, जिनके इलाज पर लगभग 3 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत आई। इस राशि का भुगतान करने की बजाय हरियाणा सरकार ने केवल 95 लाख का ही भुगतान किया। अस्पताल ने कहा कि सरकार मनमाने तरीके से इलाज की प्रतिपूर्ति राशि तय कर रही है, जो लागत का अंश मात्र भी नहीं है। अस्पताल ने हाईकोर्ट से अपील की कि कोरोना का इलाज करने वाले निजी अस्पतालों की शिकायतों के निपटारे के लिए एक कमेटी का गठन करने का निर्देश दिया जाए। इसके साथ ही नीति आयोग की वीके पॉल समिति द्वारा की गई सिफारिशों के अनुरूप निजी अस्पतालों को संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए भुगतान किया जाए। हाईकोर्ट में हरियाणा सरकार को 24 मई तक इस संबंध में जवाब देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें