फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। गांव श्यामटू में मकान निर्माण के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान रायपुररानी के समलेहड़ी निवासी गुल चमन (35) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि कृष्ण कुमार प्रजापत नाम व्यक्ति के मकान का निर्माण कर रहा है। बुधवार देर शाम लेंटर डालने का काम खत्म हो चुका था। इसके बाद मजदूर गुल चमन मशीन से नट खोल रहा था। अचानक साथ से गुजर रही बिजली हाई टेंशन तार छूने से गुलचमन को करंट लग गया। कृष्ण कुमार और अन्य मजदूरों की मदद से उसे तुरंत उपचार के लिए रायपुर रानी सामुदायिक केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। उसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए पंचकूला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस चौकी इंचार्ज मानसिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें