फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: लगातार बारिश से नूरपुरा में तालाब ओवरफ्लो, घरों में घुसा पानी

Fri, 29 Aug 2025 12:17 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हलवारा। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से गांव नूरपुरा में मस्जिद के किनारे बना तालाब ओवरफ्लो हो गया। तालाब का गंदा पानी आसपास के घरों में घुटनों तक भर गया। बिजली के कई मीटर बॉक्स भी पानी में डूब गया। लोगों को करंट लगने का डर सता रहा है। वहीं, कई घरों में पानी घुसने से लोगों का कीमती सामान भी खराब हो गया। 5-6 घरों के मालिकों ने अपना सामान अन्य घरों में शिफ्ट कर दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में सरपंच सरबजीत कौर के पति रणजीत सिंह ने बताया कि यह समस्या कई वर्षों से बनी हुई है। दो महीने पहले ग्राम पंचायत ने तालाब की सफाई के लिए दूषित पानी निकाला था लेकिन बरसात शुरू होने से काम बीच में ही रोकना पड़ा। ग्राम पंचायत ने तालाब की सफाई कर इसमें वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का प्रोजेक्ट तैयार किया है। बरसात का मौसम बीत जाने के बाद क्रियान्वित किया जाएगा। वहीं, रायकोट के तहसीलदार विशाल वर्मा और बीडीपीओ मनजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर जल्द समस्या का समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें