सेक्टर-12ए के रहने वाले वजीर चंद गोयल ने 75 प्लस आयु वर्ग में दो सिल्वर और एक ब्रांज मेडल जीता। उन्होंने लांग जंप, ट्रिपल जंप और सौ मीटर दौड़ में मेडल जीते। माता मनसा देवी कॉम्प्लेक्स के रहने एमएस हुड्डा ने 70 प्लस आयु वर्ग में तीन ब्रांज मेडल जीते।
पंचकूला के सेक्टर-7 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 14 और 15 दिसंबर को 33वीं हरियाणा मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 30 से लेकर 100 वर्ष तक के पुरुष और महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में सेक्टर-4 निवासी इंजीनियर केके बजाज ने 90 प्लस आयु वर्ग में तीन गोल्ड मेडल जीते। उन्होंने 100 मीटर दौड़, डिस्कस-थ्रो और शॉटपुट में मेडल हासिल किए। वह टूर्नामेंट के सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी थे।
सेक्टर-21 निवासी उषा शर्मा ने 85 प्लस आयु वर्ग में तीन गोल्ड मेडल जीते। उन्होंने 100 मीटर की दौड़, शॉट पुट और डिस्कस-थ्रो में मेडल जीते। सेक्टर-12ए निवासी गीता यादव ने 65 प्लस आयु वर्ग में तीन गोल्ड मेडल जीते। उन्होंने 200 सौ मीटर, 400 मीटर और 800 मीटर में मेडल जीते। सेक्टर-4 के प्रेम सोमरा ने 65 प्लस आयु वर्ग में एक गोल्ड, दो सिल्वर मेडल जीते। उन्होंने डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल, शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल जीते।
विज्ञापन
सेक्टर-12ए के रहने वाले वजीर चंद गोयल ने 75 प्लस आयु वर्ग में दो सिल्वर और एक ब्रांज मेडल जीता। उन्होंने लांग जंप, ट्रिपल जंप और सौ मीटर दौड़ में मेडल जीते। माता मनसा देवी कॉम्प्लेक्स के रहने एमएस हुड्डा ने 70 प्लस आयु वर्ग में तीन ब्रांज मेडल जीते। उन्होंने शॉटपुट, डिस्कस-थ्रो और पांच किलोमीटर पैदल चाल में मेडल जीता।
माता मनसा देवी की रहने वाली स्नेह लता ने 70 प्लस आयु वर्ग दो गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने शॉटपुट और डिस्कस-थ्रो में गोल्ड और हैमर थ्रो में सिल्वर मेडल जीता। माता मनसा देवी कॉम्प्लेक्स के रहने वाले पंकज डंडवाल 60 प्लस आयु वर्ग में दो ब्रांज मेडल जीते। उन्होंने डिस्कस-थ्रो और शॉटपुट में मेडल जीते। ढकोली के रहने वाले वीके बजाज ने 65 प्लस आयु वर्ग में ट्रिपल जंप में एक ब्रांज मेडल जीता।