फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार घायल, चार जगह आया फ्रैक्चर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। महिंद्रा पिकअप ने स्कूटी सवार को सेक्टर-11 में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद अवतार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दोनों पैर, दाहिने हाथ और रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आया है। सेक्टर-5 पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अवतार सिंह निवासी सेक्टर-10 ने बताया कि उन्होंने अपनी स्कूटी सेक्टर-11 से 10 की तरफ से जाने के लिए मोड़ी तो गलत साइड से आ रहे पिकअप ने उनकी स्कूटी को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वे सड़क पर गिर पड़े और शरीर में कई जगह फ्रैक्चर आ गए। उन्हें सेक्टर-6 सिविल अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में अधिक चोट लगने के कारण पीजीआई रेफर कर दिया। इसके बाद बेटे और परिजन उनको पीजीआई से पारस अस्पताल ले आए। यहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पिकअप चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें