फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khel Mahakumbh 2025: खेल महाकुंभ का सीएम सैनी ने किया आगाज, 15 हजार से अधिक खिलाड़ी ले रहे भाग

Sat, 02 Aug 2025 04:58 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़

सार

पंचकूला में खेल महाकुंभ का शनिवार से आगाज हो गया। इस बार के खेल महाकुंभ में 26 खेलें आयोजित की जा रही हैं। वहीं, हरियाणा के कुल 15 हज़ार 410 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 
विज्ञापन
खेल महाकुंभ - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचकूला में खेल महाकुंभ का शनिवार से आगाज हो गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खेल महाकुंभ 2025 के शुभारंभ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। खेल महाकुंभ शुभारंभ कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कबड्डी के मैत्री मैच का टॉस करवाकर शुभारंभ किया। सभी खिलाड़ियों ने खेल महाकुंभ 2025 में खेल नियमों का आदरपूर्वक पालन करते हुए निष्ठा से खेलने  की शपथ ली। 

कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम सैनी ने कहा कि राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2025 के शुभारंभ अवसर पर आना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। पंचकूला की पावन धरती पर छठे राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। हरियाणा के युवाओं को सपनों की उड़ान देने का मंच है। खिलाड़ियों की उपस्थिति इस बात का  प्रमाण है कि हरियाणा में खेलों के प्रति कितना रुझान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार के खेल महाकुंभ में 26 खेलों  में हरियाणा के कुल 15 हज़ार 410 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें