फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हेड कांस्टेबल पति-पत्नी ने पकड़ा जहरीला सांप, मोरनी के जंगल में छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-25 स्थित पावर हाउस में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे युवकों की एक जहरीले सांप पर नजर पड़ने के बाद हलचल मच गई। घबराए राहुल और रमेश ने तुरंत हेड कांस्टेबल प्रवीन कुमार को फोन किया। संयोग से उस समय उनकी पत्नी हेड कांस्टेबल लवकेश कुमारी भी पास ही स्थित पुलिस लाइन डीएवी स्कूल में बच्चे को लेने आई हुई थीं। जानकारी मिलते ही दोनों पति-पत्नी तुरंत मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने सांप को एक डिब्बे में रखकर सुरक्षित मोरनी के जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। दोनों पति-पत्नी अब तक पंचकूला और आसपास के इलाकों से लगभग 500 से अधिक सांप पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें