फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंजाब में 20 से 25 नवंबर तक होगी पैरा खेडां वतन पंजाब दीयां

विज्ञापन
विज्ञापन
30 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे खिलाड़ी, लुधियाना में होगा आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाल ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब में खेल विभाग ने अब पैरा खेडां वतन पंजाब दीयां 2024 के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग की तरफ से इस प्रतियोगिता के तहत पैरा-एथलेटिक्स, पैरा-बैडमिंटन, पैरा-पावरलिफ्टिंग खेलों का आयोजन 20 से 25 नवंबर तक जिला लुधियाना में किया जाएगा।
इन खेलों में अंडर 15 और 15 से ऊपर तक के पैरा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। खिलाड़ी भाग लेने के लिए 30 सितंबर तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं, जिसके लिए पंजीकरण फाॅर्म भी विभाग की तरफ से जारी कर दिया है। सभी जिला खेल अधिकारियों को इस संबंधित जानकारी भेज दी गई है, ताकि सभी योग्य खिलाड़ियों का पंजीकरण करवाने के लिए वह उनकी सहायता कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेरिस पैरालंपिक में पंजाब के तीन पैरा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसमें पावर लिफ्टर परमजीत कुमार, शॉटपुट एथलीट मोहम्मद यासिर और बैडमिंटन खिलाड़ी पलक कोहली शामिल थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें