फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल का पंजाब दौरा रद्द, अब सितंबर के अंत में आने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का रविवार को होने वाला पंजाब दौरा रद्द हो गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार अब वह सितंबर के अंत में पंजाब दौरे पर आ सकते हैं। केजरीवाल का पंजाब दौरा रद्द होने के पीछे की वजह को 27 सितंबर को होने वाले किसानों के भारत बंद को माना जा रहा है। यह कयास लगाए जा रहे थे कि इस दौरे पर केजरीवाल फ्री बिजली के बाद उत्तराखंड और गोवा की तर्ज पर रोजगार गारंटी योजना का ऐलान कर सकते हैं।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत किसान पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि चुनाव की घोषणा के बाद ही सियासी दल चुनावी रैलियां आयोजित करें। जिसके बाद सियासी दल भी चुनाव प्रचार को लेकर बैकफुट पर आ गए हैं। आम आदमी पार्टी भी चुनावी माहौल के बीच किसानों के साथ विवाद में फंसना नहीं चाहती है। ऐसे में 26 सितंबर को लुधियाना में होने वाले चुनावी कार्यक्रम को आप ने रद्द कर दिया है। आम आदमी पार्टी कार्यालय के अनुसार दिल्ली के मुख्यमंत्री के अगले पंजाब दौरे को लेकर कोई नई तिथि तय नहीं हो पाई है। हालांकि इस माह के अंत में वह पंजाब दौरे पर आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें