फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ : पूर्व विधायक के आवास पर हुआ करवाचौथ पूजन, महिलाओं को दी शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। राष्ट्रीय महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष लतिका शर्मा ने अपने आवास पर करवाचौथ कथा और पूजन का आयोजन किया। इसमें भारतीय जनता पार्टी जिला पंचकूला महिला मोर्चा और क्षेत्र की महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर लतिका शर्मा ने नारी शक्ति को शुभकामनाएं दीं। लतिका शर्मा ने कहा कि भारतीय परंपरा में इस व्रत का बहुत महत्व है। इसमें प्रदेश प्रवक्ता रंजीता मेहता, पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष बंतो कटारिया ने मुख्य रूप से भाग लिया।
विज्ञापन

लतिका शर्मा ने कहा की नारी शक्ति सदैव अपने आप में पूर्णता व सृजन का प्रतीक मानी गई है। यह व्रत इस बात की भी याद दिलाता है कि नारी शक्ति अपनी इच्छा शक्ति और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी असंभव कार्य को संभव कर सकती है। सभी महिलाओं को इस अवसर पर न केवल अपने पति की लंबी उम्र अपितु उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर लेकर स्वावलंबन की और भी बढ़ना होगा। इस मौके पर जिला पंचकूला की महामंत्री परमजीत कौर, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बबली शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वैशाली कंसल के साथ-साथ कालका पिंजौर की महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें