फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉय ट्रेन फुल, हिमालय क्वीन और शिवालिक डिलक्श में वेटिंग 100 के पार

Wed, 08 Jun 2016 08:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
टॉय ट्रेन में लंबी वेटिंग से स्टेशन पर परेशान यात्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गर्मियों की छुट्टियां शिमला में मनाने के लिए कालका स्टेशन पर रोजाना बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। लेकिन टॉय ट्रेन समेत अन्य ट्रेनों में सीट न मिलने से सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए रेलवे ने सुबह 6:30 बजे स्पेशल रेल कार की शुरूआत की थी, लेकिन यह 14 सीटर होने के कारण इसका कोई खास लाभ यात्रियों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


हाल यह है कि शिमला के लिए दोपहर को 12:10 बजे चलने वाली हिमालयन क्वीन की वेटिंग टिकट भी बंद हो गइ है। क्योंकि शिमला के लिए चलने वाली इस ट्रेन में वेटिंग लिस्ट का आंकड़ा 50 तक पहुंच गया है। इसी तरह सुबह 5:30 बजे चलने वाली शिवालिक डिलक्श टॉय ट्रेन में वेटिंग लिस्ट 100 पार कर गई है।  

व्हील की कमी ने बढ़ाई परेशानी
टॉय ट्रेन की व्हील न होने से रेलवे और यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। व्हीन न होने से रेल विभाग इस बार स्पेशल टॉय ट्रेन का संचालन नहीं कर पा रहा है। वहीं ट्रेनों का संचालन न होने से सैलानियों को भीड़ और लंबी वेटिंग का सामना करना पड़ रहा है। सैलानियों की सुविधा के लिए रेल विभाग दो हॉली डे स्पेशल टॉय ट्रेन भी शुरू करता है।
विज्ञापन


लेकिन इस बार डिब्बों के व्हील्स नहीं होने के कारण विभाग ट्रेन शुरू नहीं कर सका है। स्टेशन से बताया कि पिछले कुछ दिनों से यात्रियों की संख्या में तेजी से बढोतरी हो रही है , जिससे इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा यात्रियों के आने की संभावना है। स्पेशल टॉय ट्रेन शुरू करने के बारे में कालका रेलवे स्टेशन से बताया कि व्हील्स की कमी के कारण  ट्रेन नहीं शुरू हो सकी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें