फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन की मांग को लेेकर कर्मचारियों की हड़ताल जारी

Wed, 08 Jun 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एनएचआरएम की आईपीएचएस स्कीम के तहत कॉन्ट्रैक्ट पर अस्पताल में लगे 80  कर्मचारियों का धरना वेतन की मांग को लेकर दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से लेकर नर्स, लैब टेक्नीशियन सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। कर्मचारियों का कहना है कि हर बार उन्हें वेतन एक दो महीने की देरी से मिलता है। ऐसे में जो घर पर जमा पूंजी थी वह भी खत्म हो गई है। घर चलाना मुश्किल हो गया है। इस मामले को लेकर डीजी हेल्थ के पास भी गए थे। लेकिन वहां से भी उन्हें बजट नहीं आने की बात कही गई। इसके बाद कर्मचारियों का एक शिष्टमंडल अस्पताल की पीएमओ डॉक्टर वीणा सिंह से मिला। उन्होंने कर्मचारियों की वेतन सोमवार को ही दिलवाने का आश्वासन दिया था। लेकिन वेतन नहीं मिला। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें