फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका- श्री माता वैष्णो देवी कटरा ट्रेन को मंगलवार दोबारा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। किसान आंदोलन के चलते बंद की गई कालका श्री माता वैष्णो देवी कटरा ट्रेन को मंगलवार से रेलवे विभाग ने दोबारा बहाल कर दिया है। ऐसे में अब माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए जाने वाले भक्तों को सुविधा होगी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन सुपरिटेंडेंट गोकुल सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के चलते कटरा ट्रेन को बंद कर दिया गया था, लेकिन आंदोलन खत्म होने के बाद अब कालका कटरा एक्सप्रेस ट्रेन को चलाने के लिए विभाग ने दोबारा हरी झंडी दिखा दी है। कालका से कटरा के लिए ये ट्रेन मंगलवार और शुक्रवार को शाम सात बजे चलती है। मंगलवार 28 दिसंबर को बहाली के बाद पहले दिन शाम करीब साढ़े 7 बजे कालका से रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें